पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा में मिशन 2017 के फतह के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार रहें। पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सभी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक फरेंदा, धानी, बृजमनगंज में हुई। बैठक में चुनावी रणनीति बनाई गई।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से पूरी जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ऐसे में पूरा प्रदेश भाजपा पर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। कार्यकर्ता गांवों में जाकर भाजपा की नीतियों व योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। ताकि आने वाले 2017 के विधान सभा चुनाव में जीत मिले।
पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सबको बराबर का सम्मान दिया। किसानों, व व्यापारियों के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। जिससे देश का सम्मान विदेशों में बढ़ा है। विवेक पांडेय ने कहा कि बसपा व सपा की सरकारें सबको ठगने का काम की है। ऐसे में मात्र भाजपा ही विकल्प है। हरिश्चंद्र सोनकर, डब्बू सिंह, शिवपूजन, गुलाब चौधरी, शंभू निषाद, तपसी निषाद, गौरी शंकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव आदि रहे।