फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अराजकतत्वों पर कार्रवाई करें’

Thu, 31 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भारत मुक्ति मोर्चा के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भारत मुक्ति मोर्चा के शंभूनाथ प्रजापति ने कहा है कि अमरुतिया के टोला केवटहिया में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति कुछ युवकों ने 23 मार्च को तोड़ दी। जानकारी नगर चौकी इंचार्ज को दी गई। एसडीएम को भी अवगत कराया गया। फिर भी मूर्ति को खंडित करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी।

मामले को रफा-दफा करने को नई मूर्ति लगाने के बजाए खंडित मूर्ति को सिर्फ जोड़ा गया है। कहा कि मूर्ति खंडित करने वालों पर समुचित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करके तत्काल गिरफ्तार किया जाए।  नई प्रतिमा स्थापित की जाए। चबूतरा एवं चाहरदीवारी बनवाई जाए। बौद्धों एवं डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों को ऐसे अराजक तत्वों से सुरक्षा की जाए। प्रकाश गौतम, धर्मेन्द्र कुमार, श्याम बिहारी, उमेश चन्द, अवध बिहारी, इंदल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें