फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन बर्बाद हो रहा लाखों लीटर साफ पानी

Thu, 05 Apr 2018 12:56 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रतिदिन बर्बाद हो रहा लाखों लीटर साफ पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं पड़ रहा है। यहां साफ पानी खूब बर्बाद किया जा रहा है। शहर व आसपास स्थित वाशिंग सेंटरों पर जल दोहन कर साफ पानी की बर्बादी जमकर हो रही है। मनमाना जल दोहन पर अंकुश न लगने से यह सिलसिला तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन


शहर व आसपास के क्षेत्रों में करीब 100 वाशिंग सेंटर हैं। इनमें से प्रत्येक पर 20 गाड़ियों से अधिक की धुलाई हर रोज होती है। एक बाइक धुलने में करीब 100 लीटर पानी खर्च होता है। वहीं कार समेत अन्य बड़ी गाड़ियों की धुलाई में 200 लीटर से अधिक पानी खर्च होता है। इन सेंटरों पर प्रतिदिन गाड़ियों की धुलाई पर पानी की खूब बर्बादी हो रही है। हालांकि इन वाशिंग सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए न तो नगर पालिका के पास ही कोई व्यवस्था है और न ही प्रशासन कुछ कर रहा है।  इसका विपरीत असर यह हो रहा है कि मनमाने तरीके से भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है। इससे भूगर्भ जल स्तर तो गिर ही रहा है, साथ ही साफ पानी भी काफी मात्रा में प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। जिसकी तरफ विभागीय प्रशासन का ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें