फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर स्थित मेराज जफर हामी की छावनी में शनिवार की सुबह नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से अधेड़ (50) का शव लटकता मिला। बताया गया कि मृतक वहीं काम करता था। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छावनी के मालिक को बुलाकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक सुभाष पासवान गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिंदापुर का निवासी था। वह हेमछापर में उक्त छावनी पर पिछले सात-आठ माह से नौकरी कर रहा था। छावनी के मालिक मेराज जफर हाशमी ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था, जिससे उसका मानसिक संतुलन प्रभावित हो गया था। मृतक के तीन पुत्र सत्यम, शिवम, सुंदरम हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। इस हृदय विदारक घटना से पत्नी सिरमा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें