फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की ठोकर से अधेड़ की मौत, 100 मीटर तक घिसटता रहा शव

Sun, 15 Sep 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रमपुरवां निवासी एक अधेड़ को सड़क पार करते समय कार ने ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 100 मीटर तक शव घिसटता रहा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रमपुरवा निवासी नंदलाल प्रजापति (55) सिसवा में बाजार करने आए थे। बाजार से वह घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। चालक के भागने के चक्कर में कार में फंसकर वह करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। यह देख चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही नंदलाल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें