फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चा चोर का आरोप लगा मंदबुद्धि महिला को रस्सी से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में मंगलवार दोपहर इलाके में बच्चा चोर आने की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास एक महिला को पकड़ लिया और उस पर बच्चा चोर होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने महिला के साथ मारपीट करके उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि महिला का नाम शबाना खातून है।
वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा विशंभरपुर की रहने वाली है। वह मंदबुद्धि भी है जो भटकते हुए पिपरा परसौनी गांव पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव कन्नौजिया ने बताया कि महिला के बच्चा चोर होने की बात गलत थी। पुलिस ने महिला की बहन को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें