फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुसूचित जाति में शामिल होने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवां के ग्राम पंचायत जमुहानी में सड़क चौड़ीकरण के भूमि पूजन के दौरान निषाद पार्टी के लोगों ने शनिवार को विधायक ऋषि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के विधानसभा प्रभारी घनश्याम निषाद ने बताया कि निषाद समुदाय का सबसे बड़ा मुद्दा निषाद आरक्षण लागू कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भारत सरकार के गजट 1961 में निषाद, केवट, मल्लाह, मांझी, मझवार को अनुसूचित माना गया है। इसके बावजूद तहसील से एससी प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाते हैं। देश के 18 राज्यों में निषाद, कश्यप, बिंद, मल्लाह को एससी में रखा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को ओबीसी में रखकर उनके अधिकार को लूटा जा रहा है। इस दौरान नागेन्द्र निषाद, राजू निषाद, शम्भू निषाद, विरेन्द्र निषाद, पुनीता, पार्वती सहित तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें