फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। शनिवार को विकास खंड धानी के ब्लॉक सभागार में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें संजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी पारसनाथ यादव एवं धर्मेंद्र कुमार निषाद की देख-रेख में शांतिपूर्ण ढंग से हुए चुनाव में संजय कुमार गुप्ता को 15 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अशोक खरवार को दो वोट से हराया। वहीं महामंत्री पद पर दिनेश यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर सर्वदेव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर प्रद्युम्न सिंह, सरोज कुमार सहानी, साधु शरण पाठक, अशोक पाठक, सत्यदेव, शैलेष सहानी सहित सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें