महराजगंज। इंदिरा नगर और गांधीनगर के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाले सार्वजनिक रास्ते और इसके बगल में स्थित खाद गड्ढा की जमीन से कब्जा हटाने की मांग की गई।
सभासद गोरखनाथ पासवान ने बताया की उक्त रास्ता और राजस्व ग्राम चिउरहा में स्थित खाद गड्ढा की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे न केवल इंदिरा नगर और गांधीनगर के निवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि नगर पंचायत पनियरा और खुटहा बाजार से जुड़े पचासों गांवों के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार सदर के न्यायालय में धारा 67 के तहत केस दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रमेश, राकेश, शशांक, अंकुर मणि, संदीप, राजा, गौतम व अन्य मौजूद रहे।