फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकाया मानदेय के लिए साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक में मनरेगा के तहत तैनात रोजगार सेवकों का मानदेय शासन से लगभग पांच महीने से बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ शनिवार को रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा को संबोधित पत्र एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह खान को सौंपा और 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

ज्ञापन में मानदेय का अतिशीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से विगत पांच महीने से न केवल मानदेय बकाया है, बल्कि ईपीएफ का भुगतान भी विगत सितंबर 2024 से नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वाले रोजगार सेवकों में चतुर्भुजा सिंह, राम कुंडल गुप्ता, उदयराज, राजू कुमार त्रिपाठी, रिंकी, संजू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें