महराजगंज। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने शनिवार को फरेंदा कस्बे में बुक सेलर्स की जांच पड़ताल की। इस दौरान देखा कि अनुमन्य मुद्रकों के अलावा अन्य एनसीईआरटी की किताबें तो नहीं चल रहीं। दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि अनुमन्य मुद्रकों के अलावा अन्य प्रकाशन समूह की किताबें बिकती मिलीं तो दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
शनिवार का समाधान दिवस फरेंदा तहसील मे आयोजित हुआ जिसमें शामिल होने पहुंचे डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने फरेंदा में ब्रम्हचारी पुस्तक भंडार, विद्यार्थी व जायसवाल पुस्तक केंद्र पर एनसीईआरटी की किताबें जांच की जिसमें यह देखा कि अनुमन्य मुद्रकों के अलावा किसी अन्य मुद्रक की किताबें तो नहीं बिक रहीं। उन्होंने हिदायत दी कि तीन मुद्रकों की किताबें ही शासन ने बिक्री के लिए अनुमन्य किया है। ऐसे में दूसरे प्रकाशन समूह की किताबें कतई बिक्री न की जाएं।
कोई बिक्री कर रहा तो विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। डीआईओएस के साथ निरीक्षण में रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीकांत गौड़ व अन्य मौजूद रहे।