फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिल संशोधन के लिए 17 से 19 जुलाई तक मेगा कैंप

Mon, 14 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बिल संशोधन के लिए विशेष मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 17, 18 और 19 जुलाई को प्रत्येक वितरण खंड में चलेगा। इन कैंपों में उपभोक्ताओं की बिल संबंधित शिकायतों जैसे गलत बिल, खराब मीटर, भार वृद्धि, नया संयोजन, विधा परिवर्तन और बिल जमा करने से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए नई बिलिंग एजेंसियों को नियुक्त किया गया है और मीटर रीडिंग प्रक्रिया में सुधार किया गया है, ताकि मानवीय हस्तक्षेप कम हो और सटीक बिलिंग सुनिश्चित हो।
कैंप रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। सभी शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जाएगा और बिल संशोधन की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें