दस्तक अभियान को सफल बनाने पर मंथन
- तहसील सभागार में हुई बैठक, जिम्मेदारों ने दिया जरूरी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक की गई। जिसमें अभियान से जुड़े कर्मियों को बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्लाक स्तरीय कुछ अधिकारी गैरहाजिर रहे, जिससे उनको चेतावनी दी गईं।
तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक जुलाई से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह व 16 जुलाई से चलने वाले दस्तक अभियान की सफलता हेतु तहसील टास्क फोर्स के सदस्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। अभियान से जुड़े सभी कर्मी बेहतर ढंग से कार्य करेंगे। स्वच्छता से लेकर सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विर्मश किया गया। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि पिछले साल अभियान में मंडल में नंबर वन बनने का गौरव मिला। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर श्रीभागवत सिंह, बीसीपीएम सदर कालिंदी यादव, गरिमा भट्ट, नौशाद अहमद, शशिकला, आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह ने किया।