फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीईटी में चूक पर तय होगी जवाबदेही, सतर्कता बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में चूक पर जवाबदेही तय होगी। सभी लोग सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पीईटी-2026 की तैयारियों के लिए बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीईटी परीक्षा से ही विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति होती है। यह परीक्षा परीक्षार्थियों और प्रशासन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक छोटी गलती प्रक्रिया को विलंबित कर सकती है। सभी अधिकारियों को परीक्षा दिशानिर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को केंद्रों पर सीसीटीवी और दीवार घड़ी जैसी व्यवस्थाएं जांचने का निर्देश मिला।
जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने को कहा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को परीक्षा
एजेंसी के समन्वयक दिवाकर सिंह ने बताया कि परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और 01 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देरी से आने वालों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें