फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान निचलौल ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव नारायण शर्मा, सद्दाम हुसैन, महिला अध्यक्ष सोनी भारती, सैयद जावेद, दामोदर गुप्ता, राममिलन गुप्ता, रेखा यादव सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें