फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समर सिंह के गीतों पर झूमे लोग, सपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर के दामोदरी पोखरा खेल मैदान में रविवार को आयोजित समाजवादी पीडीए जनचौपाल में भोजपुरी स्टार गायक समर सिंह व मनोज यादव की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान खींचा। सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विजन को जनता के बीच रखा।
विज्ञापन

जनचौपाल को सुशील टिबड़ेवाल, सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, महातम यादव और मनोहर लाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में संचालित योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पीडीए की अवधारणा और अखिलेश यादव के विजन के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विजन को जनता के बीच पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें