फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर सूचना देने में खराब प्रगति पर चार बीपीएम को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना अपडेट करने में लापरवाही पर तीन बीपीएम को चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रमाणीकरण कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी पोर्टल पर अपडेट किए जाने की समीक्षा की गई। समीक्षा में तीन ब्लॉकों में गर्भवती महिलाओं के बारे में विवरण फीड किए जाने की खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने तीन बीपीएम को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम पोर्टल व चाइल्ड हेल्थ रिप्रेजेंटेटिव पोर्टल पर सूचना को ठीक ढंग से भरने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में बृजमनगंज, फरेंदा व परतावल की सूचना पूर्ण रूप से भरी गई नहीं मिली। सूचना अपडेट किए जाने की खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने तीनों ब्लॉकों के बीपीएम को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही सूचना अविलंब पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पोर्टल पर दी गई सूचना के आधार पर ब्लॉक वार रैंकिंग की जानकारी दी। कहा कि गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु की सूचना ठीक ढंग से दी जानी चाहिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डीपीएम नीरज सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, यूनिसेफ के संतोष श्रीवास्तव व ब्लाकों के ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें