फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल कॉलेज 100 गांव गोद लेकर देगा निशुल्क सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित गांवों में निशुल्क सर्जिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जाएगा
विज्ञापन


महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के सौ गांवों को गोद लिया जाएगा। सामाजिक संस्था नव्या इंडिया फाउंडेशन की ओर से गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जनपद के प्रत्येक विकास खंड से 10-10 गांवों का चयन अंतिम चरण में है।
मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं नव्या इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 100 गांवों को गोद लिया जा रहा है। गोद लिए गए गांवों में निशुल्क सर्जिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के साथ महिलाओं का सशक्तीकरण कार्यशाला होगा। उन्होंने बताया कि इन गांवों में प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य कार्ड भी निशुल्क वितरित किया जाएगा। अस्पताल के सीईओ डॉ. एसएम रफीक ने कहा कि गांव का चयन इस सप्ताह पूर्ण कर कार्यक्रम की गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएगी। नव्या इंडिया फाउंडेशन संस्थापक अदिति कृष्णा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय के विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच व जरूरी दवाएं बीमार लोगों को दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारी की जा रही है।
-डॉ. देव चंद्र कुशवाहा, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें