फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उत्कृष्ट योगदान देने वाले हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज की ओर से विधिक सेवा दिवस मनाया गया। शनिवार को विशेष समारोह का आयोजन हुआ। विधिक जागरूकता और न्यायिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने सर्वश्रेष्ठ एलएडीसी अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय, सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता अरूण सिंह, सर्वश्रेष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता राधेश्याम कर्मशा, पराविधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार, लीगल एड क्लीनिक के रूप में एलएलबी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी मनीष कुमार को सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न दिया गया। सचिव सुनील कुमार नागर ने कहा कि विधिक सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्याय को सभी तक सुलभ बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें