फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मीडिया एकादश ने प्रशासन को दिखाया बाहर का रास्ता

Wed, 14 May 2025 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रीमियर लीग महराजगंज के उद्घाटन मैच में मीडिया एकादश की टीम ने प्रशासनिक एकादश को स्पर्धा से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रशासन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 73 रन का स्कोर खड़ा कर मीडिया एकादश को 74 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

प्रशासन एकादश की तरफ से सदर एसडीएम रमेश कुमार की गेंदों ने कहर बरपाया, लेकिन आखिरी ओवर में मीडिया एकादश ने मैच जीत लिया। महराजगंज प्रीमियर लीग कैवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के खेल मैदान में हुआ। प्रीमियर लीग का शुभारंभ फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा प्रभावी प्लेटफार्म है, जिसकी मदद से समरसता को बढ़ावा मिलता है।
उद्घाटन मैच में शामिल प्रशासन एकादश व मीडिया एकादश के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहित किया। टास जीतकर मीडिया एकादश ने एसडीएम रमेश कुमार की कप्तानी वाली प्रशासन एकादश की टीम को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। तय ओवर में 73 रन का स्कोर करते हुए 74 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की स्थिति शुरुआत में खराब रही और एसडीएम रमेश की गेंदों ने कहर बरपाते हुए दो विकेट चटखाए, लेकिन अनुज शुक्ल की शानदार 39 रनों की पारी से मीडिया एकादश ने मैच आखिरी 10 वें ओवर में जीत लिया। 39 रनों की शानदार पारी व विकेट लेने के लिए अनुज मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें