अड्डा बाजार। स्थानीय क्षेत्र के गांव गजरहा और बनवाटारी में खसरा की बीमारी फैलने का मामला प्रकाश में आया है। मरीजों की हालत ठीक बताई गई है। गजरहा के रसियावन प्रजापति के अनुसार उनका नाती आर्यन प्रजापति (13), पड़ोसी भोला मद्धेशिया (24) और रेशमा यादव (22) खसरा की बीमारी से पीड़ित हैं।
उधर, लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत परसौनी कला के गांव बनवाटारी निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी शादीशुदा बेटी नीलम (28) विवाह समारोह में उनके घर आई थी, उसे भी खसरा हुआ है। इसका जिक्र करने पर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें भी मिली है। स्वास्थ्य विभागीय कर्मचारियों की टीम इन गांवों में भेजी जा रही है। संवाद