फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां कूष्मांडा की आराधना में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र के चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। जिले के सभी मां दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कुष्मांडा की पूजा करते हुए भक्तों ने आरती की। वहीं नवरात्र को लेकर अब जिले के विभिन्न पंडाल अब धीरे-धीरे आकार लेने लगे हैं। वहीं अधिकारी पूजा स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परख रहे हैं। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा वाली मंदिर, आनंदनगर दुर्गा मंदिर, लेहड़ा खास की मां समय माता स्थान पर भक्तों की भीड़ लगी रही। लेहड़ा दुर्गा मंदिर में आरती, कीर्तन कराने के लिए भक्त पहुंच रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने कहा कि भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ स्वयं सेवी लगे हुए हैं। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र में माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। खनुआ, हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही आदि सीमावर्ती गांवों में बने दुर्गा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता रानी का फल, फूल और मेवा से विशेष शृंगार किया गया। शाम को पंडालों में देवी जागरण और आरती के साथ पूरा सरहदी इलाका जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सिसवा में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में : सिसवा बाजार। नगर में शारदीय नवरात्र पर्व पर आयोजित प्रसिद्ध दुर्गा पूजा महोत्सव और मेले की तैयारी बुधवार को अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडालों को सजाया जा रहा है, वहीं मेले को भव्यता देने के लिए अस्थाई दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें