voting in azamgarh, ballia , mau
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विधान सभा सामान्य निर्वाचन में जिले की पांच विधान सभा क्षेत्रों में कुल 1834277 मतदाताओं के सापेक्ष 1141094 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर 62.21 प्रतिशत मतदान किया। जो कि वर्ष 2014 में 60.48 प्रतिशत तथा 2017 में 60.73 प्रतिशत से काफी अधिक है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महराजगंज में मतदान प्रतिशत गोरखपुर तथा आजमगढ़ मंडल में सर्वाधिक है। उल्लेखनीय तथ्य यह भी है कि 2017 में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रही है।
1141094 मतदाताओं में पुरुष 551424 हैं। जबकि महिलाएं 589663 हंै। यह पुरुषों के मत प्रतिशत 55.69 से (अधिक लगभग 14.21) 69.88 प्रतिशत रहा है। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के लिए लखनऊ राज्य निर्वाचन कार्यालय से भी जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को बधाई दी गई है। डीएम ने विधान सभा चुनाव में चार मार्च को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारियों ने अपनी कुशलता, मेहनत एवं समर्पण से जिले की परंपरा को मजबूती प्रदान की। इसके लिए उन्होंने मतदान कार्य में तैनात सभी नोडल अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर, पुलिस अधिकारियों निर्वाचन कार्यालय के सहयोगियों को भी सकुशल मतदान कराने के लिए बधाई दी है। डीएम ने मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेस प्रतिनिधियों को भी बधाई दी है।