फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने पत्नी पर मार डालने का लगाया आरोप

Tue, 19 Oct 2021 01:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

अड्डा बाजार के चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि जय प्रकाश ने अपनी पत्नी ज्योति पर बेटी अनुष्का को मार डालने का आरोप लगाया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका (भैसहिया पाठक चौराहा) में सोमवार को दो वर्षीय मासूम अनुष्का की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मासूम के पिता ने पत्नी ज्योति पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मामले में परिजनों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने देर शाम ज्योति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अनुष्का की दादी मोहरी देवी ने बताया कि दोपहर में बारिश हो रही थी। वह बरामदे में थी। बहू ज्योति अचानक अपनी मासूम बेटी को लेकर शोर मचाते कमरे से निकली कि अनुष्का को कुछ हो गया। पड़ोस के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता जय प्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

अड्डा बाजार के चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि जय प्रकाश ने अपनी पत्नी ज्योति पर बेटी अनुष्का को मार डालने का आरोप लगाया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी ज्योति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक दिन पूर्व गुजरात से लौटे थे पिता जयप्रकाश
मासूम के पिता जय प्रकाश गुजरात में रहकर कमाते हैं। रविवार को जय प्रकाश पत्नी व बेटी को लेकर घर लौटा। बताया गया कि घर पर भी रात और सोमवार की सुबह पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जब पत्नी मृत बेटी को लेकर कमरे से बाहर निकली तो जयप्रकाश घर पर नहीं था। साढ़े तीन साल पूर्व जय प्रकाश और ज्योति का विवाह हुआ था। अनुष्का इकलौती संतान थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें