गृहस्थी की डोर में बंधे 131 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : कोल्हुई के विवाह घर में आयोजित हुआ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। कस्बे के एक विवाह भवन में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 131 युगल गृहस्थी की डोर में बंधे। विदाई के दौरान विधायक बजरंग बहादुर सिंह, डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने सभी को उपहार देकर विदा किया।
कोल्हुई के एक विवाह घर में आयोजित समारोह में फरेंदा और नौतनवां के 83 हिंदू जोड़े, 19 मुस्लिम और 29 बौद्ध धर्म को मानने वाले जोड़ों का उनकी रीति से विवाह हुआ। विधायक, डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद देकर सभी का कन्यादान किया। इस दौरान शासन द्वारा 35 हजार रुपये खाते में और उपहार के रूप में पायल, बिछिया, पांच बर्तन और संदूक देकर विदा किया गया।
विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2017 से चलाया जा रहा है। योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए हमेसा प्रचार प्रसार किया जाता है। डीएम ने कहा शासन की मंशा के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नरायन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, मधुर सिंह, अनिल मिश्रा, अरूण राय, जितेंद्र सोलंकी, प्रदीप पांडेय, मनोज राय, सुनील राय, अजय चौबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी,डब्बू सिंह,विक्रांत अग्रहरी, नवीन सोनकर आदि लोग मौजूद रहें।
--------------------------------
नव विवाहित जोड़ों ने ली सेल्फी
विवाह बंधन में बंधने के बाद दूल्हा-दुल्हन इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान एक दूसरे के साथ जीवन जीने का वादा भी किया।