फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 महिलाएं-छात्राएं होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को मिशन शक्ति के तहत विविध आयोजन होंगे। इसमें विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाली 183 महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचंद त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिन 183 महिलाओं को सम्मानित किया जाना है। उसमें उच्च शिक्षा विभाग से तीन, युवा कल्याण विभाग से 16, चिकित्सा विभाग से नौ, बार एसोसिएशन से दो महिला अधिवक्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं की 23, अल्पसंख्यक विभाग की दो, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की सात, ग्रामीण आजीविका मिशन की 10, सामाजिक कार्यकर्ता, बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग के छह-छह तथा महिला कल्याण विभाग के 16 महिला वर्ग की कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के सर्वाधिक 77 लोगों को सम्मानित किए जाने की योजना है जिसमें महिला प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्राएं, गाइड व बालिका वर्ग की एनसीसी कैडेट आदि शामिल हैं। प्रशस्ति पत्र वितरण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
सीएम के कार्यक्रम का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रदेश स्तर पर होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सुबह साढ़े दस बजे से 12.20 बजे तक सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके उपरांत जिले में कार्यक्रम को शुरू होगा।
-----------
परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में आयोजित होगी चौपाल
बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चौपाल का आयोजन होगा। इसमें प्रधानाध्यापक अभिभावकों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

श्रम विभाग द्वारा भी दी जाएगी सहायता
श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को विकास भवन परिसर में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मातृत्व शिशु योजना व चिकित्सा सहायता योजना के तहत पांच-पांच लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। श्रमिकों की 15 मेधावी बालिकाओं को साइकिल भी प्रदान किया जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें