कोल्हुई। स्थानीय उपनगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोल्हुई निवासी अफसरी खातून 20 दोपहर को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के लोग खेत में रोपाई करने चले गए।
शाम को खेत से लौटने के बाद जब अफसरी का दरवाजा नहीं खुला अंदर से बंद था। परिवार के लोग खिड़की से देखा तो अफसरी खातून दुपट्टा से फांसी लगाकर लटकी हुई है। अफसरा खातून के पति अरबाज अली मुंबई में मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। मृतका के देवर शाहबाज ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद