सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ के सोहसा टोले में सोमवार को नव विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को अपराह्न सोहसा टोला निवासी बुद्धेश्वर चौधरी की पत्नी हिमांशी चौधरी (21) अपने कमरे के भीतर छत की कुंडी में फंदे से लटकी मिली। घर वालों ने जानकारी कोल्हुआ के ग्राम प्रधान श्रीकांत साहनी को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने कोठीभार पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हिमांशी का पति शादी के कुछ दिनों बाद ही वह काम के सिलसिले दिल्ली चला गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर कर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लिया। संवाद