फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज की मांग के लिए विवाहिता से मारपीट, प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव में ससुरालियों ने दहेज की मांग के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर निकाल दिया। विवाहित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर चकिया निवासिनी नेहा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति राजकुमार शर्मा, सास विमला देवी और ससुर जोगिंदर शर्मा बाइक और अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। महिला के अनुसार, 15 मार्च की रात करीब नौ बजे ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसे से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
आरोप है कि, इस दौरान उसे मायके से बाइक और अंगूठी लाने के लिए दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें