फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के बड़हरा कन्हई में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति अजय को जेल भिजवा दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा कन्हई का है। बीते मंगलवार की रात में कमरे में फंदा से लटकते विवाहिता पूजा (20) का शव मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने पति व सास सहित देवर पर दहेज के लिए जान से मारने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पति अजय, सास उर्मिला व देवर संजय के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी पति अजय को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें