फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिवाली के लिए बाजार होने लगे गुलजार, खरीदारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की तरफ से कैश बैक के अलावा फाइनेंस की सुविधा दी जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में दिवाली को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। लोगों ने अभी से खरीदारी भी शुरू कर दी है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों की तरफ से कैश बैक ऑफर से लेकर फाइनेंस तक की सुविधा दी जा रही है। ग्राहक टीवी, फ्रिज से लेकर एसी, कूलर की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है। बाजार में रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई है।
दिवाली की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता है। कारोबारियों के मुताबिक पिछले साल दिवाली में करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ था, लेकिन इस बार इसके दोगुना होने की उम्मीद है। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, एसी, पंखे के अलावा मोबाइल समेत अन्य सामानों की खरीद शुरू कर दी है। कुछ लोग धनतेरस पर फ्रिज, मोबाइल समेत अन्य सामान खरीदने के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैल्यू प्लस के प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राहकों के लिए 10 हजार से अधिक का सामान लेने पर आकर्षक उपहार देने की योजना रखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पांच प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की छूट है। 20 प्रतिशत तक कैश बैक ऑफर और फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में कई प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदारी की दर या उससे कम पर उपलब्ध हैं। करमहा के सूरज, मऊपाकड़ के विवेक ने बताया कि बाजार अगल-अलग रेंज की टीवी मिल रहे हैं। रेट भी अच्छा मिल रहा है। छूट की सुविधा भी मिल रही है। इस वजह से टीवी और फ्रीज की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें