फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिउतिया को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, पूजा सामग्री की मांग में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिउतिया पर्व को लेकर शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। फल, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। महिलाएं व्रत और पूजा के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी में जुटी रहीं। जिउतिया पर्व को लेकर बाजार में जिउतिया धागा, पान-सुपारी, फूल और पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही नहाय-खाय के लिए मड़ुआ, नोनी साग, झिंगनी समेत अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर फल विक्रेताओं ने भी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में फल सजाए हैं। सक्सेना चौक स्थित व्यापारी मनोज पटवा ने बताया कि बाजार में जिउतिया धागा पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक बिक रहा है। वहीं, पूजन सामग्री की कीमत 100 से 400 रुपये तक है। सरपुतिया 320 रुपये प्रति किलो और चिउड़ा 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सदर कोतवाली के पास फल विक्रेता ने बताया कि बाजार में सेब 100 से 140 रुपये, केला 40 रुपये दर्जन, अनार 100 से 140 रुपये और संतरा 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। पर्व को देखते हुए फलों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें