फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे की भूमि पर हुए कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रेलवे ने अवैध अतिक्रमण को खाली कराया। जहां पर लगभग 80 से अधिक पक्का चबूतरा निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

रेलवे ने दो जून को रेलवे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 29 जून से पहले चिह्नित किए गए मकान, दुकान, बाउंड्रीवाल, टिनशेड से संबंधित अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में रेलवे विभाग के गोंडा मंडल सेक्शन इंजीनियर शिवम सिंह चौहान, रवि कुमार व आईपीएफ कन्हैया सिंह की देखरेख में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई रेलवे स्टेशन परिसर से स्टेशन चौराहा तक रेलवे की भूमि में दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण को खाली करवाकर करीब 80 पक्का निर्माण चबूतरा व फर्श और 10 टीनशेड को बुलडोजर से तोड़कर खाली कराया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस फोर्स व स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें