महराजगंज। उच्च शिक्षा व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर स्पर्धा का आयोजन किया गया। भाषण में मंजेश साहनी व पोस्टर में करन कन्नौजिया अव्वल रहे।
भाषण स्पर्धा में महाविद्यालय के मंजेश को पहला, अवधेश को दूसरा व जवाहर लाल पीजी कॉलेज के शिवनरायन पांडेय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर बनाने की स्पर्धा में महाविद्यालय के छात्र करन कन्नौजिया ने पहला, सुषमा शुक्ला ने दूसरा कल्पना मद्धेशिया को तीसरा स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में महाविद्यालय के मंजेश को पहला, कल्पना मद्धेशिया को दूसरा व शुभम शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में डाॅ. नंदिता मिश्रा, डॉ. सरिता वर्मा, डॉ. हरेराम यादव, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने निर्णय दिया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य विनोद कुमार पाल ने कहा कि वर्तमान दौर में सड़क सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। दुर्घटना व गंभीर चोटों से बचने के लिए व्यक्तियों में जागरूकता जरूरी है। इस दौरान मोहम्मद शमीम, डॉ. अमित गौड़, डॉ. सत्यप्रकाश, मनोज कुमार मौजूद रहे।