फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठूठीबारी जाने के लिए नहीं मिली बस, घंटों परेशान रहे यात्री

Mon, 27 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को बस स्टेशन से ठूठीबारी जाने के लिए यात्री बस का घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर जाने के लिए बस मिली, लेकिन अन्य स्थानों के लिए बस नहीं मिलने से यात्रियों ने आक्रोश प्रकट किया। छठ के बाद से यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी दिल्ली जाने के लिए यात्री परेशान रहते हैं तो कभी लोकल रूट पर दुश्वारियां घेरे रहती हैं।
विज्ञापन


महराजगंज शहर के बस स्टेशन पर ठूठीबारी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे जगमोहन ने बताया कि दावे और हकीकत में बहुत अंतर है। अधिकारी दावा करते हैं कि हर घंटे बस मिलती है, लेकिन दो घंटे बीत गए बस का पता नहीं चला। कुछ देर इंतजार के बाद बस नहीं मिलेगी तो टैक्सी से जाना पड़ेगा। ज्ञानेश, सत्यपाल, जितेंद्र, रामवृक्ष ने भी अपनी समस्याओं को गिनाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। लोगों ने कहा कि लोकल रूटों पर बस समय से नहीं मिलती है। टेंपो टैक्सी का ही सहारा रहता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर समय से बस संचालित हो रही हैं। कभी-कभी बसाें को पहुंचने में देरी हो जाती है। यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें