फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्न बजाने से नाराज मनबढ़ों ने ट्रक चालक व खलासी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉर्न बजाने से नाराज मनबढ़ों ने ट्रक चालक व खलासी को पीटा
विज्ञापन

सिसवा बाजार ( महराजगंज)। कस्बे में ट्रक चालक को हॉर्न बजाना महंगा पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने ट्रक रोककर चालक व खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साए चालक ने गाड़ी को सड़क पर तिरछा खड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची कोठीभार पुलिस दोनों पक्ष को थाने लाई। इस दौरान 45 मिनट तक सड़क जाम रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बगास लदी ट्रक कस्बे से होकर निचलौल के तरफ जा रही थी। सड़क पर आवागमन होने के कारण ट्रक चालक हॉर्न बजाते हुए निकल रहा था। इसी बीच सिसवां स्थित निचलौल टैक्सी स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक रोककर उसके चालक व खलासी को नीचे उतार लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसमें श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चंदौली निवासी चालक ब्रम्हानंद व लखिमा निवासी खलासी नौशाद घायल हो गए। जिससे गुस्साए चालक ने ट्रक को रास्ते मे ही तिरछा खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को समझाकर जाम समाप्त कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं उन युवकों का कहना है कि ट्रक की गति तेज थी और साइड लेते समय वह लड़ने से बाल-बाल बचे। जिसके बाद उसे रोक कर केवल समझाया गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों को थाने पर बैठाया गया है। पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें