फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

Mon, 03 Jun 2024 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के आजाद नगर मोहल्ला में रविवार रात को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की उन्हें जानकारी मिली की शहर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी विनोद (50) ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। विनोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है की विनोद काफी दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान था। विनोद की मौत के बाद पत्नी संभा देवी और तीन बेटियां कृति, निधि और अंजू के साथ ही उसके अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें