फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरानगर मे करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
फरेंदा में करंट से युवक की मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मथुरानगर मे करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। मथुरानगर के फुलवरिया में मंगलवार की सुबह घर के कूलर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी रामदयाल यादव 30 मंगलवार की सुबह छह बजे घर में लगे कूलर को ठीक करने के दौरान तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकिसक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी माया बेसुध हो गई। मृतक के तीन बच्चे कृष्णा (10) , प्रांजल (8) व नेहा (6) का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें