फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भतीजे को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का एलबम देखने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में शादी का पुराना एलबम देखने के दौरान हुए विवाद में भतीजे पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, परसा खुर्द निवासी नितेश प्रजापति मंगलवार शाम अपने परिजनों के साथ शादी का पुराना एलबम देख रहा था। इसी दौरान एलबम की एक फोटो को देखकर हंसने को लेकर उसकी चाचा मनीष प्रजापति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मनीष ने चाकू से हमला कर नितेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मनीष प्रजापति को पिपरा-परतावल मार्ग स्थित परसा खुर्द जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें