फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला व उसके ससुर को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी गेढ़रुआ छावनी टोला में पट्टीदारी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला और उसके ससुर को पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना 2 जनवरी की शाम की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निर्मला देवी ने बताया कि वे खेसरारी गेढ़रुआ छावनी टोला की निवासी हैं। 2 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वे अपनी बकरी चराने खेत की ओर गई थीं। घर लौटते समय पटीदार अशोक घर के पास से गुजर रहा था। निर्मला देवी ने उसे देखकर कुछ पूछा तो अशोक भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर निर्मला के ससुर रामचंदर उन्हें बचाने पहुंचे लेकिन अशोक ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
घायल निर्मला देवी ने 3 जनवरी को थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्मला देवी की तहरीर पर आरोपी अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें