फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती से यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को निचलौल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना निचलौल में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित वांछित आरोपी रजनीश यादव (22), निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना ठूठीबारी को रविवार सुबह करीब 11:50 बजे लक्ष्मीपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें