फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीडियो काॅल पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल, केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का मोबाइल पर वीडियो काॅल के दौरान अश्लील वीडियो व फोटो को वायरल करने, पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने सिंदुरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार देर रात सिंदुरिया थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि वह दिल्ली में रहकर सीटीईटी की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान दिल्ली में ही उसका संपर्क राधे नाम के युवक से हुआ। इसी बीच मोबाइल पर ही दोनों में कई बार वीडियो काॅल पर बात भी हुई। वीडियो काॅल के दौरान आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो की स्क्रीन रिकाॅर्डिंग कर ली और उस वीडियो को पीड़िता के सगे संबंधियों को भेजकर व सोशल साइटों पर पोस्ट करने की धमकी देने साथ ही पैसे की मांग करने लगा। पैसे न देने पर सोशल साइटों पर तमाम वीडियो वायरल कर दिए हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने केस दर्ज करने की पुष्टि की l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें