फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र को बनाएं और प्रभावी, छूटे न कोई लाभार्थी : सीएमओ

Fri, 18 Oct 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर आयोजित होने वाले सत्र को और प्रभावी बनाया जाए ताकि कोई पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहने पाएं। संपूर्ण टीकाकरण से बच्चों को बारह बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उक्त बातें नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्रीकांत शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि छाया वीएचएसएनडी सत्र को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ही एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम तथा एचईओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में शत प्रतिशत गर्भवती और शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया जाना बहुत जरूरी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र आर्य ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम अपने ब्लाॅक के सभी एएनएम को निर्देशित करें कि जिन लाभार्थियों का टीकाकरण हो उसका विवरण यू-विन पोर्टल पर जरूर फीड किया जाए। डिप्टी सीएमओ डाॅ. नीरज लाल कन्नौजिया ने कहा कि सभी आशा और एएनएम को निर्देश दिए जाए कि छाया वीएचएसएनडी सत्र पर ही अगले सत्र के लिए ड्यू लिस्ट तैयार कर लिया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर सीएचसी अधीक्षक, डीपीएम नीरज सिंह, डीसीपीएम संदीप पाठक,एचईओ श्रीभागवत सिंह, यूएनडीपी के वीसीसीएम नागेंद्र पांडेय, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है टीकाकरण

डिप्टी सीएमओ व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। इन बीमारियों में टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला एवं जापानी इंसेफेलाइटिस आदि बीमारी शामिल हैं। इन सभी बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल में सात बार टीकाकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें