फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 23 वाहनों की जांच में 12 के प्रपत्रों में गड़बड़ी, 24000 जुर्माना

Fri, 18 Oct 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच व जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल वाहनों की जांच में 12 वाहनों के प्रपत्रों में गड़बड़ी पाई गई। इन पर एमबी एक्ट में 24,000 जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस स्कूली वाहनों के साथ-साथ अन्य वाहनों की फिटनेस व सुरक्षा मानकों की उपलब्धता को लेकर अभियान चला रही है। इसके अलावा चालकों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी देकर पालन करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है। शुक्रवार को कुल 23 वाहनों की जांच की गई। किसी की फिटनेस नहीं मिली तो किसी वाहन के प्रपत्र ही गड़बड़ पाए गए।
कुछ वाहन ऐसे भी मिले जिनमें मौसम के लिहाज से सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। जैसे फाग लाइट, इंडीकेटर इत्यादि सही नहीं थे। शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले टैक्सी चालकों को एकत्रित कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार सामग्री का वितरण भी लोगों में किया गया। कम आयु के युवाओं से वाहन न चालित कराने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाला मौसम सर्दी का है। इसमें कोहरे का भी प्रकोप रहता है। इसलिए वाहन इस तरह फिट होना चाहिए कि कोहरे में भी संचालित हो सके। सुरक्षा के लिए वाहनों की फिटनेस के अलावा प्रपत्र न सही होने पर भी कार्रवाई की जा रही है। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर अनुपालन की अपील भी की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना इस जांच का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें