जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने नामित स्थलों पर पहुंचकर जांची स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। कहा कि गो वंशीय पशुओं की देखरेख बेहतर ढंग से की जाए। स्थलों पर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए।
सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बुधवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक के गो आश्रय स्थल नई कोट में पहुंचकर वहां पर देखरेख करने वाले कर्मियों से संख्या आदि की जानकारी ली। उनके खानपान के बारे में पूछा एवं कहा कि पशुओं को संरक्षित करने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसी प्रकार उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सभी उप जिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग गो आश्रय स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था को देखा तथा वहां मिली स्थिति से संबंधित रिपोर्ट को तैयार किया। सभी अधिकारी अपनी रिपोर्ट को जिले के उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे।