परतावल। नगर पंचायत परतावल के लम्हुआ ताल में बृहस्पतिवार की सुबह डूबे युवक सनोज (35) का शव शुक्रवार को ताल में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच वर्षीय बेटे का मासूम चेहरा देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार निवासी सनोज (35) बृहस्पतिवार की सुबह अपने एक साथी के साथ लम्हुआ ताल के किनारे श्मशान घाट पर गया था। साथी से बातचीत करते हुए सनोज ताल के पानी में उतर गया और कहा कि वह तैरकर ताल के उस पार चला जाएगा। कुछ दूर जाने के बाद वह डूबने लगा।