फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 किमी सफर के लिए 50 रुपये तक किराया, रोडवेज बस की राह देख रहा पनियरा

Sat, 26 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- महराजगंज-पनियरा के बीच नियमित बस सेवा नहीं, निजी बस और टेंपो के भरोसे यात्री
विज्ञापन

- छात्रों, कर्मचारियों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी

परतावल। महराजगंज से पनियरा के बीच नियमित रोडवेज बस सेवा नहीं होने से 15 किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को 50 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को निजी बस, टेंपो और अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से इस मार्ग पर नियमित रोडवेज बस चलाने की मांग की है।
पनियरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन महराजगंज, परतावल और आसपास के बाजारों में आते-जाते हैं। काम, कारोबार, शिक्षा और सरकारी कार्यों के अलावा मरीजों को भी जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को उपलब्ध निजी साधनों के सहारे ही सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

भीड़ के समय टेंपो और निजी बसों में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। इससे छात्रों, कर्मचारियों, मरीजों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासी शमशेर ने बताया कि नियमित बस नहीं होने से जरूरत के समय वाहन मिलना भी आसान नहीं रहता। स्थानीय निवासी वाजिद ने बताया कि परतावल से पनियरा की दूरी करीब 15 किलोमीटर है, लेकिन कई बार इस सफर के लिए 50 रुपये तक किराया लिया जाता है। रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। पुनीत ने कहा कि महराजगंज-पनियरा मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फहद ने भी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक कम किराये में आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में महराजगंज रोडवेज केंद्र प्रभारी रमजान अली ने बताया कि महराजगंज से पनियरा होते हुए अयोध्या के लिए एक सेवा संचालित की जाती है।
-
परिवहन विभाग से नियमित बस चलाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि महराजगंज और पनियरा के बीच नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने परिवहन विभाग से मार्ग पर रोडवेज बस का नियमित संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें