फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद वितरण में अनियमितता केस दर्ज करने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की गई। इस दौरान कृषि अधिकारी की जांच में एक उर्वरक बिक्री केंद्र पर अनियमितता मिलने पर संचालक पर केस दर्ज के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम की जांच में बिक्री केंद्र के मालिक के धार्मिक यात्रा पर जाने के कारण उसे सील कर बाद में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि तहसील नौतनवा में खाद की दुकानों पर उपलब्ध यूरिया स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान श्याम खाद भंडार गनेशपुर, नौतनवा की दुकान बंद पाई गई। फोन पर रिटेलर मोहम्मदीन खान से बातचीत की गई। रिटेलर ने मौके पर उपस्थित होकर खाद की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कराया तो दुकान में यूरिया का कोई स्टॉक नहीं मिला।
रिटेलर के अनुसार इस सीजन में उसने यूरिया की कोई खरीदारी नहीं की गई है, जबकि पॉश मशीन में 177 एमटी यूरिया स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था। इस संबंध में पूछे जाने पर रिटेलर ने बताया कि पूर्व में उसकी अनुपस्थिति में उसके कर्मचारी ने बिना मशीन से खारिज किए यूरिया का वितरण कर दिया गया।
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन में दर्शित यूरिया की मात्रा के अनुसार मौके पर यूरिया उर्वरक के भौतिक स्टॉक पाए जाने की अनियमितता पाई गई। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक व्यवसाय प्रतिबंधित करते हुए उर्वरक विक्रय प्राधिकर-पत्र निलंबित किया है। मोहम्मदीन खान के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा रहा है।
इसी प्रकार शिव खाद भंडार की जांच के दौरान मोहम्मदीन खान ने बताया गया कि दुकान के प्रोपराइटर उमेश प्रजापति हैं। दुकान के देख-रेख व वितरण का काम वही देखते हैं। उमेश प्रजापति वर्तमान में वैष्णो देवी गए हैं।
उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार ने दुकान में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक के भौतिक सत्यापन के लिए दुकान के मूल प्रोपराइटर के आने तक सील किया गया। उर्वरक व्यवसाय प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें