फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल फोन के सहारे साइबर ठगों ने खाते से 5.79 लाख उड़ाए

Fri, 18 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रफीक अहमद साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके बैंक खातों से 17 जून 2025 से एक जुलाई 2025 के बीच 5,79,282 रुपये की निकासी हुई। रफीक ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि वापसी की मांग की।
विज्ञापन

रफीक अहमद ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 जून 2025 को वे मोहनापुर बाजार गए थे, जहां उनका मोबाइल कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद, उन्होंने 20 जून को अपने सिम को फिर चालू कराया। एक जुलाई को जब वे मोहनापुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अपने खातों की जांच करने पहुंचे तो पता चला कि उनके एक खाता संख्या से 4,69,270 रुपये और दूसरे खाते से 1,10,012 रुपये बिना उनकी जानकारी के निकाल लिए गए हैं। रफीक ने बताया कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि रकम खाते से कैसे निकाली गई है।
रफीक का आरोप है कि उनके मोबाइल के गुम होने के बाद साइबर ठगों ने उनके खातों से यह राशि हड़प ली। उन्होंने थाना प्रभारी, साइबर क्राइम थाना, महराजगंज से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और निकाली गई राशि की वसूली की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें