फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने 6 विकेट से दर्ज की जीतो

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को पहला मैच एसटीजी इलेवन महराजगंज व राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मुकाबला एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती एवं लक्ष्मी कैंब्रिज सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज में चल रही इस प्रतियोगिता के आज के पहले मैच में एसटीजी इलेवन महराजगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 100 रन बनाया जिसमे अनंत ने 43 गेंद पे 28 रन बनाए और कृष्ण ने 20 ओवर में 18 रन बनाया।
राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर के तरफ से गेंदबाजी करने आए अंकू यादव ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए और अभिकेश ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने आए राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 बनाए जिसमे राहुल ने 21 गेंद में 27 रन बनाए और विवेक ने 30 गेंद में 23 रन बनाया।एसटीजी इलेवन महराजगंज के तरफ से गेंदबाजी करने आए अनंत पटेल ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिए और यासीन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें